CBSE CTET Result Out: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट जारी, डिजी लॉकर पर ऐसे चेक करें परिणाम

CBSE CTET Result Out: सीबीएसई सीटेट का रिजल्ट जारी, डिजी लॉकर पर ऐसे चेक करें परिणाम

CBSE CTET Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET- सीटीईटी यानी सीटेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। CBSE CTET  दिसंबर 2022 का परिणाम आज यानी तीन मार्च, 2023 को जारी किया गया है। सीटीईटी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट के स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

CTET दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 और सात फरवरी, 2023 के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी। CTET उत्तर कुंजी 14 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से 17 फरवरी, 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी 2022 फाइनल आंसर की भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।

CBSE CTET 2022 Result दिसंबर 2022 कैसे चेक करें?

  • CBSE CTET 2022 परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए विस्तृत चरणों का पालन कर सकते हैं। 
  • सीबीएसई सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CTET Dec 2022 परिणाम लिंक पर खोजें और क्लिक करें।
  • नए वेब पेज पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सीटेट 2022 स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • सीटेट परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

डिजी लॉकर पर डाउनलोड करने के चरण

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले प्ले स्टोर या आईओएस से डिजिलॉकर एप को डाउनलोड करना होगा।
  • अब अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर साइन इन करें।
  • यदि डिजी लॉकर पर एकाउंट नहीं बना है तो अपना एकाउंट बनाएं।
  • इसके लिए नाम,मोबाइल नंबर, लिंग, आधार संख्या आदि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
  • अब एक ओटीपी आएगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद होमपेज खुल जाएगा।
  • “केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली” खोजें और विकल्प पर क्लिक करें।
  • सीटीईटी सर्टिफिकेट और सीटीईटी मार्कशीट विकल्प के बटन को चुनें।
  • उम्मीदवार को अपना नाम, रोल नंबर दर्ज कर वर्ष और महीने का चयन करना होगा।
  • सीटीईटी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।
  • सभी विवरण जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को उनके डिजिलॉकर ऐप में स्थिति अपडेट मिल जाएगी।

Leave a Comment

रामनवमी 2023 : शुभेच्छा संदेश 10 question anser pickup line in hindi Maha TAIT Result 2023 will be live today रमजान मुबारक बैनर के साथ बधाई संदेश Cutoff, Merit List, Score Card, NEET PG Result 2023
रामनवमी 2023 : शुभेच्छा संदेश 10 question anser pickup line in hindi Maha TAIT Result 2023 will be live today रमजान मुबारक बैनर के साथ बधाई संदेश Cutoff, Merit List, Score Card, NEET PG Result 2023