Maharashtra SSC Result 2023 Live
Maharashtra Board Ssc Result 2023 Out Live : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं यानी महाराष्ट्र एसएससी का रिजल्ट शुक्रवार, दो जून, 2023 को घोषित कर दिया गया है। इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां MY Results Plus पर क्लिक करें।
लाइव अपडेट
11:42 AM, 02-JUN-2023
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा परिणाम घोषित
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी, जबकि महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। सूत्रों के अनुसार, लगभग 15 लाख छात्रों ने एसएससी परीक्षा दी, जबकि 14 लाख छात्रों ने एचएससी बोर्ड की परीक्षा दी थी। इनमें से 93.83 फीसदी छात्र सफल रहे हैं।
11:35 AM, 02-JUN-2023
MSBSHSE Class 10th SSC Result 2023 Out
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आधिकारिक वेबसाइटों – mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 दोपहर एक बजे बाद ही देखने के लिए अपडेट होगा।
11:30 AM, 02-JUN-2023
सरकारी रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम
11:24 AM, 02-JUN-2023
महाराष्ट्र एसएससी 10वीं बोर्ड परिणाम में 93.83 फीसदी परीक्षार्थी पास
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है, इस साल महाराष्ट्र एसएससी 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 93.83 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए।
11:21 AM, 02-JUN-2023
Results Update MSBSHSE Class 10th Result 2023 Out
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आधिकारिक वेबसाइटों – mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया गया है, लेकिन अत्यधिक ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई हैं।
11:14 AM, 02-JUN-2023
Maharashtra SSC Result 2023 ऑनलाइन स्कोर चेक करने के चरण
- सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड mahresults.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
11:09 AM, 02-JUN-2023
Maharashtra Board SSC Result 2023 Today
महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से आयोजित माध्यमिक कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
10:20 AM, 02-JUN-2023
Maharashtra Board 10th Result 2023 Today
महाराष्ट्र एसएससी परिणामों की जांच करने के लिए, छात्रों को प्रवेश पत्र या आवेदन पत्र पर दिए गए बोर्ड परीक्षा सीट नंबर और मां के पहले नाम का उपयोग करना होगा।
10:17 AM, 02-JUN-2023
Maha Board Result for SSC Class 10th Today
राज्य में महाराष्ट्र कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 14 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं।
10:09 AM, 02-JUN-2023
Maharashtra SSC Result 2023 Live: महाराष्ट्र एसएससी 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, 93.83 फीसदी हुए पास
Maharashtra SSC Result 2023 Live Updates: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं यानी महाराष्ट्र एसएससी का रिजल्ट शुक्रवार, दो जून, 2023 को घोषित किया जाएगा। जो उम्मीदवार 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।