SSY Interest Rate : सुकन्या समृद्धि योजना पर बढ़ गया ब्याज, सरकार ने बेटियों को दिया बड़ा तोहफा, जानिए नई दर
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate : सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। इस योजना में ब्याज को 0.40 फीसदी बढ़ाया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही से इस योजना में 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यह बेटियों के लिए एक लोकप्रिय योजना है।Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate : सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। इस योजना में ब्याज को 0.40 फीसदी बढ़ाया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही से इस योजना में 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यह बेटियों के लिए एक लोकप्रिय योजना है।
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate : सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। इस योजना में ब्याज को 0.40 फीसदी बढ़ाया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही से इस योजना में 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यह बेटियों के लिए एक लोकप्रिय योजना है।
| सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की मुख्य बातें | |
| ब्याज दर | 8% प्रति वर्ष (वित्तीय वर्ष 2023-24) |
| मैच्योरिटी पीरियड | 21 साल या जब तक बालिका 18 साल की नहीं हो जाती है |
| न्यूनतम डिपॉज़िट राशि | ₹ 250 |
| अधिकतम डिपॉज़िट राशि | एक वित्तीय वर्ष में ₹ 1.5 लाख |
| योग्यता | 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के माता-पिता या कानूनी अभिभावक बालिका के नाम पर SSY अकाउंट खोलने के योग्य हैं |
| इनकम टैक्स छूट | आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80सी के तहत छूट (एक वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये) |
बेटियों के लिए है सबसे लोकप्रिय स्कीम
केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत बेटी पढाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत की थी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों में जन्म लेने वाली बच्चियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस योजना को लॉन्च किया गया था। यह लॉन्ग टर्म की सेविंग स्कीम है। इस योजना में माता-पिता अपनी बेटियों के नाम पर निवेश करते हैं। यह एक सरकारी योजना है, इसीलिए इसमें रिस्क नहीं है। इस स्कीम में गारंटीड रिटर्न मिलता है।
इनकम टैक्स में मिलती है छूट
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत इस स्कीम में निवेश पर 1.50 लाख रुपये की टैक्स छूट मिलती है। यह स्कीम EEE स्टेटस के साथ आती है। यानी इस स्कीम में निवेश, ब्याज आय और मैच्योरिटी की रकम तीनों टैक्स फ्री होती हैं।
10 साल की उम्र से पहले खुलवा लें खाता
सुकन्या समृद्धि योजना में बेटियों की उम्र 10 वर्ष पूरी होने से पहले खाता खुलवाया जाता है।परिवार की अधिकतम दो बेटियों का खाता इस स्कीम में खुलवाया जा सकता है। इस योजना में किये गए निवेश से आप बच्चियों की शादी तथा उच्च शिक्षा के लिए अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana calculator,PPF interest rate,Sukanya Samriddhi Yojana interest,Sukanya byaaj,SBI Sukanya Samriddhi Yojana Calculator,sukanya interest rate 2022-23,
सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें: 2023
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ब्याज दरें अप्रैल से जून (फाइनेंशियल ईयर 2023-24) के लिए 8% प्रति वर्ष निर्धारित की गई हैं।
| अवधि | SSY ब्याज दर (% सालाना) |
| Q1 FY 2023-24 | 8.0 |
| Q4 FY 2022-23 | 7.6 |
| Q3 FY 2022-23 | 7.6 |
| Q2 FY 2022-23 | 7.6 |
| Q1 FY 2022-23 | 7.6 |
| Q4 FY 2021-22 | 7.6 |
| Q3 FY 2021-22 | 7.6 |
| Q2 FY 2021-22 | 7.6 |
| Q1 FY 2021-22 | 7.6 |
| Q4 FY 2020-21 | 7.6 |
| Q3 FY 2020-21 | 7.6 |
| Q2 FY 2020-21 | 7.6 |
| Q1 FY 2020-21 | 7.6 |
| Q4 FY 2019-20 | 8.4 |
| Q3 FY 2019-20 | 8.4 |
| Q2 FY 2019-20 | 8.4 |
| Q1 FY 2019-20 | 8.5 |
| Q4 FY 2018-19 | 8.5 |
| Q3 FY 2018-19 | 8.5 |
| Q2 FY 2018-19 | 8.1 |
| Q1 FY 2018-19 | 8.1 |
| Q4 FY 2017-18 | 8.1 |
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर
किसी भी निवेश का लाभ केवल इस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है कि समय के साथ निवेश में कितनी बढ़ोतरी हुई है।निम्नलिखित उदाहरण के माध्यम से आप जानेंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करके आप ज़्यादा मुनाफ़ा कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
चलिए मान लेते हैं कि:
बालिका का जन्म 2020 में हुआ है और माता-पिता उसी वर्ष उसके नाम पर SSY अकाउंट शुरू करते हैं। यह अकाउंट 21 साल बाद मैच्योर होगा जब बालिका को कुल मैच्योरिटी राशि प्राप्त होगी।
- वार्षिक निवेश = 1 लाख रु.
- निवेश की अवधि =15 वर्ष
- 15 वर्षों के अंत तक निवेश की गई कुल राशि = 15 लाख रु.
- 1 साल के लिए ब्याज दर = 7.6%
- 21 साल के अंत में ब्याज = 3,10,454.12 रु.
- 21 साल के अंत में मैच्योरिटी वैल्यू = 43,95,380.96 रु.
नीचे दी गई टेबल में सुकन्या समृद्धि योजना की अमॉर्टाइज़ेशन शिड्यूल को दर्शाया गया है:
| वित्तीय वर्ष | डिपॉज़िट राशि (₹ में) | अर्जित ब्याज (₹ में) | साल के अत में बैलेंस (₹ में) |
| 1 | 100000 | 7600 | 107600 |
| 2 | 100000 | 15777.6 | 223377.6 |
| 3 | 100000 | 24576.70 | 347954.30 |
| 4 | 100000 | 34044.53 | 481998.82 |
| 5 | 100000 | 44231.91 | 626230.73 |
| 6 | 100000 | 55193.54 | 781424.27 |
| 7 | 100000 | 66988.24 | 948412.52 |
| 8 | 100000 | 79679.35 | 1128091.87 |
| 9 | 100000 | 93334.98 | 1321426.85 |
| 10 | 100000 | 108028.44 | 1529455.29 |
| 11 | 100000 | 123838.60 | 1753293.89 |
| 12 | 100000 | 140850.34 | 1994144.23 |
| 13 | 100000 | 159154.96 | 2253299.19 |
| 14 | 100000 | 178850.74 | 2532149.93 |
| 15 | 100000 | 200043.39 | 2832193.32 |
| 16 | 0 | 215246.69 | 3047440.01 |
| 17 | 0 | 231605.44 | 3279045.45 |
| 18 | 0 | 249207.45 | 3528252.91 |
| 19 | 0 | 268147.22 | 3796400.13 |
| 20 | 0 | 288526.41 | 4084926.54 |
| 21 | 0 | 310454.42 | 4395380.96 |
