chandryaan 3 maha quiz

चंद्रयान 3 महा प्रश्नोत्तरी

chandryaan 3 maha quiz

“भारत अब चाँद पर है” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो टीम और 140 करोड़ देशवासियों को बधाई संदेश देते हुए कहा।

chandryaan 3 maha quiz

23 अगस्त, 2023 को, दुनिया ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का महत्वपूर्ण क्षण देखा, जिसके बाद भारत अब चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के इतने करीब पहुंचने वाला पहला देश बन गया है।

chandryaan 3 maha quiz

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उसकी टीम के असाधारण समर्पण और अटूट दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

chandryaan 3 maha quiz

माईगव भारत की इस अद्भुत अंतरिक्ष यात्रा, चंद्रमा की सतह पर खोज और विज्ञान एवं खोज के प्रति हमारे प्रेम को प्रदर्शित करने के सम्मान में चंद्रयान-3 क्विज़ में भाग लेने के लिए देशवासियों को आमंत्रित करता है।

chandryaan 3 maha quiz

चंद्रयान-3 क्विज़ में भाग लेने के लिए, प्रतिभागियों को माईगव पर अपना एक अकाउंट बनाना होगा। सभी प्रतिभागियों को एक भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है, और क्विज़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

chandryaan 3 maha quiz

आइए जनभागीदारी के साथ भारत की चंद्रमा तक की इस यात्रा की उपलब्धि का जश्न मनाएं!!!

chandryaan 3 maha quiz

विजिट करें